उत्तराखंड समाचारक्राइम

रुद्रपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर को तीमारदार ने चप्पलों से पीटा, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर (गाइनोकोलोजिस्ट) ईशा गुप्ता पत्नी डॉ पारस गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात उनकी ड्यूटी थी।

रुद्रपुर : रुद्रपुर जिला अस्पताल के वार्ड में तीमारदारों की भीड़ को देख मरीजों को इन्फेक्शन होने की बात कहना महिला डॉक्टर को महंगा पड़ गया। आरोप है कि एक महिला ने डॉक्टर के साथ गालीगलौच करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।महिला तीमारदार इतने पर ही नहीं रुकी, उसने डॉक्टर की चप्पलों पिटाई भी कर दी। पुलिस ने महिला डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर (गाइनोकोलोजिस्ट) ईशा गुप्ता पत्नी डॉ पारस गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात उनकी ड्यूटी थी। रात 9:15 बजे डीएस वार्ड में वह राउन्ड लेने आईं हुई थी।राउंड लेने के दौरान मरीजों के साथ उनके रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई थी। उनके समझाने पर कि भीड़ न लगाएं इससे मरीज को इन्फेक्शन हो सकता है, कहने पर एक मरीज काजल की रिश्तेदार मुन्नी नामक महिला उनसे गालीगलौच करने पर उतारू हो गई।देखते ही देखते पर हाथापाई करने लगी। इस पर महिला डॉक्टर खुद को बचाकर बमुश्किल नर्सिंग स्टेशन पर आईं। आरोप है कि उसके पीछे-पीछे वह भी नर्सिंग स्टेशन पर आ गई और उन्हें थप्पड़ मारने लगी। साथ ही चप्पल से मारते हुए बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी देने लगी।यह देख वहां मौजूद स्टाफ नर्स सिस्टर उर्मिला, सिस्टर ललिता और अन्य लोगों ने बचाया गया। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेन्द्र सिंह डांगी ने बताया कि डॉक्टर (गाइनोकोलोजिस्ट) ईशा गुप्ता पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581