उत्तराखंड समाचार

राज्य के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के सुझावों एवं अनुभवों पर दिया जायेगा ध्यान : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नागरिक हमारे सम्मानित व्यक्ति हैं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने की भेंट। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के सुझावों एवं अनुभवों पर ध्यान दिया जायेगा। राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की वरिष्ठ नागरिकों से मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की, मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को समाज सेवा के दायित्वों के निर्वहन हेतु देहरादून में कार्यालय भवन हेतु स्थान उपलब्ध कराने के प्रयास किये जायेंगे, इस सम्बंध में कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी देहरादून को मुख्यमंत्री ने निर्देश भी दिये।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नागरिक हमारे सम्मानित व्यक्ति हैं। बुजुर्गों के सम्मान एवं सुविधाओं का राज्य सरकार पूरा ध्यान रख रही है। इस सम्बन्ध में उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनेक निर्णय लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सोसाइटी के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों एवं समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित निर्णय लिया जायेगा। उनके अनुभवों का लाभ समाज को मिले इस दिशा में भी कदम उठाये जायेंगे। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु कार्यालय हेतु देहरादून में उचित स्थान पर स्थान उपलब्ध कराने, राज्य में माता पिता भरण पोषण योजना लागू किये जाने, तहसील स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यवस्था बनाये जाने, विधानसभा व सचिवालय में प्रवेश हेतु पास आदि की व्यवस्था हेतु अनुरोध किया। उन्होंने पूर्व में वरिष्ठ नागरिकों के हित में राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के लिये मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल जोशी, प्रदेश महासचिव श्री के.के. ओबेराय, डॉ. एस.एस. नेगी, श्री आई आर कोठियाल, डॉ. पी.डी जुयाल, श्री केवल ओबेरॉय, श्री एस गौतम, श्री वी.पी. शर्मा, श्री एस.पी. गुप्ता आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581