उत्तराखंड समाचार

ओपन जिम, पार्क, स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए हल्द्वानी को केन्द्र से मिला करोड़ों का बजट

शहर की सात विकास योजनाओं में इसका उपयोग होगा।

हल्द्वानी : केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन हल्द्वानी शहर के विकास कार्यों के लिए 18.84 करोड़ रुपये की सौगात दी है। उत्तराखंड वित्त विभाग के आग्रह पर वित्त मंत्रालय ने विशेष सहायता योजना के तहत धनराशि जारी की है। शहर की सात विकास योजनाओं में इसका उपयोग होगा। वर्तमान में इन योजनाओं पर निगम अपने संसाधनों से कार्य कर रहा था।शासन ने केंद्र से धन की मांग करते हुए कहा था कि नगर निगम के नव सम्मिलित क्षेत्र में ढांचागत सुविधा के विकास के लिए बजट की जरूरत है। जिसमें कहा गया था कि कोरोना के कारण निकायों की आय प्रभावित रही और खर्चा बढ़ गया। ऐसे में विकास योजनाओं के लिए शासन से धनराशि प्राप्त होती है तो निगम उक्त धन का उपयोग जनहित के अन्य कार्यों में कर सकेगा।राजपुरा सामुदायिक भवन के लिए 0.43 करोड़, चिल्ड्रन व ओपन जिम के लिए 4.97 करोड़, पार्कों के लिए सुंदरीकरण के लिए 1.72 करोड़, डा. भीमराव आंबेडकर पार्क के लिए 2.25 करोड़, नए क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के लिए 5.04 करोड़, कालाढूंगी रोड पर स्ट्रीट लाइट के लिए 1.35 करोड़, सड़कों के लिए 3.09 करोड़ जारी हुआ है। इसमें कई काम पूरे हो चुके हैं। जिसे दूसरे कामों में व्यय किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581