उत्तराखंड समाचार

26 जुलाई को मनाया जायेगा शौर्य दिवस

डीएम ने दिये कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाने के निर्देश

देहरादून 20 जुलाई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में (कारगिल दिवस) शौर्य दिवस मनाए जाने हेतु विभिन्न तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण अधिकारी को 26 जुलाई शौर्य दिवस के अवसर पर विभिन्न व्यवस्था यथा आमंत्रति अतिथियों के लिए जलपान, लाने-ले-जाने, आयोजन स्थल पर टैन्ट, बैठने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान आदि बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। संस्कृतिक विभाग को शौर्य दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं वीर गाथाओं के गीत एवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में उनके विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस के बरनवाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम विशाखा भदारे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सी0वी0 बिष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री ओझा सहित नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581