उत्तराखंड समाचार

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का अयोजन

संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। तहसीलदार सदर को कार्यवाई के निर्देश दिए

देहरादून, 26 फरवरी। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आज मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का अयोजन किया गया। जनसुनवाई में 97 शिकायत प्राप्त हुई। जिनमे अधिकतर शिकायत भूमि से संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, समाज कल्याण प्रशिक्षण, एनएच मुआवजा, एनएच रोड ठीक कराने, जल जीवन मिशन जल निगम, एमडीडीए, पुलिस, नगर निगम, उरेडा, पशुपालन विभाग आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। जनसुनवाई में धनेश चंद्र भट्ट निवासी अशोक विहार द्वारा शिकायत की गई की एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ फर्जीवाड़ा करते हुए, उन्हें हरिद्वार बाईपास रोड पर दुकान विक्रय कर दी, उक्त भूमि  पर विक्रेता का नाम दर्ज़ नहीं है, उन्होंने संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। तहसीलदार सदर को कार्यवाई के निर्देश दिए। जीवनगढ़ निवासी महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी भूमि धोखे से बिक्री कर दी गई, दाखिल खारिज न करने की शिकायत करने के उपरान्त भी दाखिल खारिज कर दिया गया, जिस पर उप जिलाधिकारी विकास नगर को कार्यवाई के निर्देश दिए। धोलास खास में एमडीडीए के प्लॉट बनाए जा रहें, जहां पूर्व से बसे लोगों की 20 फीट चौड़ी सड़क को संकरा कर दिया गया है,  जिस पर उप जिलाधिकारी विकास नगर एवं एमडीडीए को प्रकरण दिखवाने के निर्देेश दिए। सेलाकुई में ग्राम समाज की भूमि  पर अतिक्रमण कर गांव वालों का रास्ता बंद किया जा रहा है, एसडीएम विकासनगर को कार्यवाई के निर्देश दिए। एक अन्य प्रकरण में शिकायतकर्ता  ने बताया कि शीशमबाड़ा में रजिस्ट्री हो गई है, कब्जा नहीं दिया जा रहा है, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, जिला पूर्ति विभाग से विवेकशाह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581