उत्तराखंड समाचार

फहराया गया 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

देशभक्ति गीतों की अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देहरादून/ऋषिकेश। “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड परिसर, ऋषिकेश में 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज पोस्ट का उद्घाटन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । वर्तमान में सम्पूर्ण राष्ट्र स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों का जश्न मना रहा है, इसी क्रम में  श्री राजीव विश्नोई, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक द्वारा 30 ×20 फुट के तिरंगे का  100 फुट के फ्लैग पोस्ट पर उद्घाटन किया गया । श्री जे. बेहेरा, निदेशक (वित्त) इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान टीईएस हाई स्कूल, ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस अवसर पर टीएचडीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है । टिहरी बांध एवं एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है ।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581