उत्तराखंड समाचार

चार जुलाई से होगा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

24 अगस्त को पंचायत घर दूधली डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के दूर-दराज के पात्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद देहरादून में समस्त विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि विकासखण्डवार/क्षेत्रवार शिविर का आयोजन विकासखण्ड रायपुर में 4 जुलाई को जूनियर हाईस्कूल मालदेवता, 5 जुलाई को शेरा ग्राम पंचायत भवन रायपुर, 6 जुलाई को रामनगर डांडा पंचायत भवन रायपुर, विकासखण्ड विकासनगर में 13 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत एटनबाग (मिनी स्टेडियम) विकासनगर, 15 जुलाई को ग्राम पंचायत जीवनगढ़ (शर्मा फार्म हाउस), विकासखण्ड चकराता में 22 जुलाई को विकासखण्ड मुख्यालय चकराता तथा 9 सितंबर को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस क्वांसी चकराता , विकासखण्ड कालसी में 29 जुलाई को विकासखण्ड मुख्यालय कालसी तथा 12 अगस्त को सब्जी मंडी समिति कार्यालय सहिया, विकासखण्ड सहसपुर में 3 अगस्त को बहुउद्देशीय भवन सुद्धोवाला, देहरादून क्षेत्र में 8 अगस्त को सयुंक्त चिकित्सालय प्रेमनगर में, विकासखण्ड डोईवाला में 17 अगस्त को पंचायत घर भोगपुर तथा 24 अगस्त को पंचायत घर दूधली डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित अभिलेखों एवं योजनाओं के विवरण सहित बहुउद्देशीय शिविर में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में स्थानीय विद्यायकों एवं जन-प्रतिनिधियों/क्षेत्रीय महाअनुभवों को शिविर में आमंत्रित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिविरों में दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु चिकित्सकों की टीम गठित करने तथा समस्त तहसीलदारों को शिविर में आने वाले आवेदकों के आय, जाति, स्थाई, निवास प्रमाण पत्र जारी किए जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मा0 जिला पंचायत सदस्य/मा0 प्रमुख/क्षेत्र पंचायत सदस्य/समस्त ग्राम प्रधानों से बहुउद्देशीय शिविर में भाग लेने तथा शिविर के प्रचार-प्रसार में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581