उत्तराखंड समाचार

तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के मामले

वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य

देहरादून। ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बी-4 और बी-6 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 44 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 42 संक्रमित ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी जिलों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग करने साथ ही जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बी-4 और बी-6 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। कई राज्यों से तीर्थयात्री उत्तराखंड में पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रदेश में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर सभी जिलों को सैंपल जांच बढ़ाने के साथ कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है। संक्रमण का कोई नया वैरिएंट का मामला सामने नहीं आया है। सभी जिलों को कोविड संक्रमित व्यक्ति की नियमित निगरानी रखने के साथ जीनोम सीक्वेंसिंग करने को कहा गया है। प्रदेश में वर्तमान में 316 सक्रिय मामले है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में रह कर ठीक हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581