उत्तराखंड समाचारक्राइम

घर में घुसकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश

महिला की तहरीर पर पुलिस ने शोएब समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

देहरादून। घर में घुसकर महिला से मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। खुद को बचाने के लिए महिला घर से बाहर दौड़ते हुए चिल्लाई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने एक नामजद आरोपी समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बसंत विहार थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि इंदिरानगर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर दी। तहरीर मे महिला ने बतायाकि वह 26 जून को रात को घर में थी। घर के उसके बीमार पति और विकलांग बेटा था। आरोप है कि रात करीब नौ बजे शोएब उर्फ नानू अपने साथियों संग घर में घुस आया। उसने महिला से अभद्र हरकतें शुरू कर दी। विरोध में महिला के पति ने उठने की कोशिश की तो उन्हें दबा लिया गया। महिला आरोपियों से किसी तरह बचकर चिल्लाते हुए घर के बाहर दौड़ी। आसपास के लोग  इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकले है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शोएब समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581