उत्तराखंड समाचार

सीएम आवास में सांप घुस जाने से मचा हड़कंप

रेंज अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

देहरादून। सीएम आवास में बुधवार सुबह सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सांप को बमुश्किल पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काला पुल नगरा तराई स्थित आवास में सांप घुस गया, जिसकी सूचना वन सुरक्षा टीम ने रेंज अधिकारी आरएस मनराल को दी गई। सीएम आवास में सांप घुस जाने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल वन कर्मी अनुज मिश्रा और जयवीर के नेतृत्व में टीम सीएम आवास पहुंची और घर में रखे गमले के पीछे छिपे सांप को बमुश्किल पकड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ मे अफरा तफरी मची रही। टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। सीएम आवास प्राकृतिक स्थान मे जंगल और नदी किनारे हरे भरे खेत के पास मौजूद है। इससे पूर्व भी उनके आवास में सांप घुस गया था जिसे पकड़ने में कई घंटो का रेस्क्यू अभियान चला साप को पकड़ा गया था। रेंज अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button