उत्तराखंड समाचार

संपर्क क्रांति के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी, कुछ दिन पहले ही लगी थी नौकर

मौके पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रुद्रपुर : रुद्रपुर में दिल्ली से काठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन के सामने युवक कूद गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसकी बाइक को पहचानकर किसी व्यक्ति ने उसके घर फोनकर घटना की सूचना दी। वहीं मौके पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।जसबीर सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र सतनाम सिंह निवासी मकरंदपुर गदरपुर मंगलवार शाम पांच बजे घर से गदरपुर काम से जाने की बात कह कर निकला था। देर शाम वह अपनी बाइक से अशोक वाटिका कॉलोनी छतरपुर के पास पहुंचा और दिल्ली से काठगोदाम जा रही संपर्क क्रांति के सामने कूद गया।इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति उसकी बाइक को पहचान कर जसबीर के घर पर फ़ोन कर सूचना दी तो वहां कोहराम मच गया। स्वजन आनन फानन में तुरंत मौके पर पहुंच गए। जसबीर की हाल ही में हल्द्वानी नौकरी लगी थी। उसके बाद अचानक ये कदम उठाने को लेकर स्वजन भी सकते में है।आखिर ऐसा क्या हुआ कि नौकरी ज्वाइन करने के स्थान पर उसने ये कदम उठा लिया। स्वजनों ने बताया कि जसबीर तीन दिन पहले ही दुबई से लौट कर आया है। पुलिस उसकी मौत के कारणों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581