उत्तराखंड समाचार

डीसीएम कैंटर ने मारी छोटे हाथी मे टक्कर, बालिका की मौत, 4 लोग घायल

बालिका के मृत शरीर का पंचायतनामा भर कर मोर्चरी भिजवा दिया

देहरादून। थाना रायवाला क्षेत्र में एक डीसीएम कैंटर वाहन ने सड़क किनारे खड़े छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक सात वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने कैंटर चालक को मौके पर गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं।

आज थाना रायवाला पर 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना दी गयी कि मोतीचूर फ्लाईओवर रायवाला पर एक्सीडेंट मे एक बच्ची की मृत्यु हो गयी है। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष रायवाला को सूचना से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष द्वारा उच्चाधिकारीगणों को घटना से अवगत कराते हुए स्वयं घटनास्थल पर पंहुचे तो पाया कि मोतीचूर फ्लाई ओवर पर एक डीसीएम कैंटर चालक ने छोटे हाथी को टक्कर मारकर उसमे सवार एक बालिका गोगो पुत्री नरेश निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-07वर्ष की मृत्यु व 4 अन्य लोगों को घायल कर दिया है। घायलो को चीता मोबाइल द्वारा मौके पर 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को सरकारी हास्पिटल हरिद्वार भिजवाया गया व कैंटर चालक फरीद अहमद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बालिका के मृत शरीर का पंचायतनामा भर कर मोर्चरी भिजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोतीचूर फ्लाईओवर पर छोटा हाथी सख्या यूके 08 सीए-0094 का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक टायर बदल रहा था, तभी हरिद्वार की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डीसीएम कैंटर सख्या यूके 17 सीए-7770 ने छोटे हाथी पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमे सवार एक 07 साल की वालिका की मृत्यु व 4 अन्य लोगों को घायल हो गये। और छोटा हाथी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतका व घायलो के परिजनो द्वारा डीसीएम कैंटर सख्या यूके 17 सीए-7770 चालक के विरूद्ध लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी गई, जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना पुलिस आरोपी विरुद्ध मु.अ.सं.-100/22 धारा-279, 337, 304 ए, 427 भा.द.वि. के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581