उत्तराखंड समाचार

देश की सेना को मिले 314 युवा अफसर

अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में शामिल हुए 314 युवा अधिकारी

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली। सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं। सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64 हजार 489 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों को मिले 2843 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
इन्हें मिला अवार्ड :-
स्वार्ड आफ आनर- पवन कुमार
स्वर्ण पदक – पवन कुमार
रजत पदक- जगजीत सिंह
रजत पदक टीजीसी – अभिषेक शर्मा
कांस्य पदक – पुरापु लिखित
चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी
सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट: अश्विन सिजदेल नेपाल

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581