उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेश

आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के दिशा- निर्देशों का दिखा असर

सफाई कर्मियों के हितों को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

रुद्रप्रयाग। जनपद सभागार में आज उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के दिशा- निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं जिला स्तरीय सर्वे समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सफाई कर्मियों द्वारा हाथ से गंदगी उठाने (मैनुअल स्कैवेंजिंग) से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। चर्चा के उपरांत यह तथ्य सामने आया कि जनपद में इस प्रकार का कोई मामला वर्तमान में प्रकाश में नहीं आया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नगर निकायों एवं जिला पंचायतों को निर्देशित किया कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर इस विषय पर विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
समिति के सदस्यों ने बैठक में सफाई कर्मियों के राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनने में आ रही समस्याओं को भी उठाया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ने समस्त सफाई कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि जिन कर्मियों ने अभी तक “नमस्ते पोर्टल” पर अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। साथ ही बैठक के दौरान जिला स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य बीरेंद्र सिंह द्वारा नगर पंचायत तिलवाड़ा क्षेत्र में तिलवाड़ा पुल से शौचालय तक जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग निर्माण तथा बुजुर्गों के सुगम आवागमन के लिए छोटे स्टेप बनाए जाने का आग्रह किया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत तिलवाड़ा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा सहित विभिन्न नगर निकायों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button