उत्तराखंड समाचार

जीएसटी की बारिकियों से व्यापारियों को कराया अवगत

लेन-देन बिल का आवागमन, टैक्स आदि की जानकारियां व्यापार करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को होनी चाहिए।

हरिद्वार: हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को जीएसटी अधिकारियों के सहयोग से शंकर आश्रम स्थित होटल में कार्यक्रम का आयोजन कर व्यापारी वर्ग को जीएसटी की बारिकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार सिंह व कार्यपालक ज्वाइंट कमिश्नर वीर सिंह व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनीष भट्ट के साथ प्रधान सहायक लीलाधर ने बारी-बारी से जीएसटी के चलते व्यापारियों को आ रही परेशानी पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों की भ्रांतियों को दूर किया।

इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि जीएसटी को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स कई भ्रांतियों से ग्रसित रहता है। लेन-देन बिल का आवागमन, टैक्स आदि की जानकारियां व्यापार करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को होनी चाहिए। जीएसटी के विभागीय अधिकारी समय-समय पर डिस्ट्रीब्यूटर्स को जानकारियां देकर सहयोग कर रहे हैं। जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर्स को टीन नंबर अंकित, ट्रेड नेम, डाटा एंट्री को सही रूप से अंकित करना चाहिए। रजिस्ट्रेशन की जानकारियां प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर्स को हों, जिससे व्यापार में किसी भी प्रकार की कोई गलती ना हो। कहा कि जुर्माने से बचने के लिए विभागीय अधिकारियों से कभी भी जानकारी ली जा सकती है। समय-समय पर व्यापारियों को मेल के माध्यम से भी जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं। रजिस्ट्रेशन अवश्य होना चाहिए। व्यापार करने का सही आकलन करने पर ही रजिस्ट्रेशन की सीमा निर्धारित है। इसके पूर्व एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, उपाध्यक्ष सुरेश साहनी, महामंत्री संदीप वैष्णव, कोषाध्यक्ष तरुण भाटिया, संजय बजाज, दीपक कंसल, मनोज अग्रवाल, मयंक, अतुल गोयल, तरुण भाटिया आदि ने अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील अरोड़ा, शुभम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अभिषेक, विपिन शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, सागर आहूजा, अमित अरोड़ा, अमित, नितिन जैन, रमन वाधवा, संध्या जोशी, कमल अरोड़ा, शशी मनचंदा, अनिल ग्रोवर, निखिल गोयल, हरीश घींगड़ा, संजय, गौरव गाबा, राजेश गोयल, सुभाष कंसल, वीर सिंह, संजीव, धर्मेद्र, कार्तिक वर्मा, मनमोहन बंसल, रजनीकांत साही आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581