उत्तराखंड समाचार

कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने किया जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के प्रति आगाह किया साथ ही लोगों को तम्बाकू सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया।

ऋषिकेश। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत बी.एस.सी नर्सिंग की छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तम्बाकू का सेवन नहीं करने को लेकर जागरुकता किया और उन्हें इससे जीवन में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के प्रति आगाह किया साथ ही लोगों को तम्बाकू सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर श्यामपुर खदरी में आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत एम्स नर्सिंग महाविद्यालय की चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने लघु नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को तम्बाकू की लत को छोड़ने के तौर तरीके बताए। इस दौरान लोगों को तम्बाकू सेवन नहीं करने के लिए सामुहिकरूप से शपथ दिलाई गई। रोल प्ले करने वाली नर्सिंग छात्राओं में निशा, निक्की, पारूल, पूजा, पूनम, प्रिया, शिवा, शालिनी, सिमरन, नुपुर  इस अवसर पर लगभग सौ लोगों को जनजागरुकता मुहिम के तहत पंप्लेट वितरित किए गए। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) स्मृ​ति अरोड़ा, सहायक आचार्य डॉ. राजाराजेश्वरी, सेवानिवृत्त कैप्टन गोविंद सिंह रावत,एम्स नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक विश्वास, श्रीमती तमन्ना चौहान, चल्तुंग खिषुंग, एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष स्टूडेंट्स मंजीत, ज्योति आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581