उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरे की तलाश जारी

रुड़की। रुड़की में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। दोनों बदमाश जैन मंदिर में लाखों की चोरी के मामले में शामिल थे। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर 25 हाजत रुपये का इनाम भी घोषित था। घायल बदमाश को पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया भर्ती कराया है। देर रात करीब 11:30 बजे मंगलौर कोतवाली पुलिस लिब्बरहेड़ी गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश और फरार बदमाश दोनों मंगलौर में पिछले दिनों जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना में शामिल थे। शेरखान निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनामी भी है। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की भी तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581