उत्तराखंड समाचार

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आँगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम हुए आयोजित

माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जानकारी प्रदान की गयी।

सहारनपुर। प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान के ‘‘4 फेस‘‘ के तहत जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति में आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं द्वारा गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना करते हुुए अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस के अवसर पर खलासी लाइन कुष्ठ आश्रम के पास अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करते हुए उन्हें सेनेटरी पैड वितरित किये गये। इसके साथ ही बालगृह(बालिका), पुष्पांजलि विहार, जनता रोड, सहारनपुर तथा राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन(महिला), फतेहपुर, सहारनपुर में कार्यक्रम आयोजित कर संस्था में निवासरत बालिकाओं को जागरूक किया गया जिसमें श्रीमती इन्दू बडोनी प्राभारी अधीक्षिका द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जानकारी प्रदान की गयी। उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाडी केन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के तहत लिंगानुपात में सुधार हेतु ग्राम पंचायत में जन्म लेने वाले बालक-बालिकाओं की संख्या गुड्डा-गुड्डी बोर्ड पर अंकित की जाएगी। कार्यक्रम के तहत आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं द्वारा नवजात बालिकाओं व उनकी माताओं को उनके घरों पर बेटी के पहचान हेतु नेम प्लेट व बेटियों की माताओं को बधाई पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें पूरक आहार, बच्चे को स्तनपान कराने तथा बच्चों को नियमित टीकाकरण हेतु जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करते हुए महिलाओं व बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं यथा-सखी-वन स्टॉप सेन्टर, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या भू्रण हत्या रोकथाम की जानकारी प्रदान की गयी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581