उत्तराखंड समाचार

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिविर में क्षेत्र के आस पास के 8 गांवों के 146 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जॉंच की गई

पंतनगर। हिन्दुस्तान जिंक पंतनगर संयंत्र द्वारा स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत वाकॅहार्ट संस्था के सहयोग से नियमित मोबाइल स्वास्थ्य सेवा परियोजना संचालित की जा रही है। इसी के तहत् पंतनगर मेटल प्लांट के निकटवर्ती जगदीशपुर ग्राम मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हिंदुस्तान जिक पंतनगर के प्लांट हैड हिमांशु छाबड़ा, हेड ईण्डआई बर्नीधरण एवं प्रधान गुरबेज सिंह द्वारा किया गया।  शिविर में क्षेत्र के आस पास के 8 गांवों के 146 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जॉंच की गई एवं जिन व्यक्तियों की नजर कमजोर थी ऐसे ग्रामीणों को निःशुल्क चश्में भी उपलब्ध कराये गए। इस कैम्प में बीडीसी सदस्य भास्कर मण्डल एवं प्रवीण कुमार ने भी नेत्र परीक्षण कराया। ग्रामप्रधान गुरबेज सिंह ने कहा ही हिन्दुस्तान जिंक द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस अवसर हिन्दुस्तान ज़िंक के वरिष्ठ अधिकारी हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन दीप्ति अग्रवाल ने महिलाओं और रोगियों से चर्चा की। प्रभु नैत्रालय के डॉ सुमित कुमार, नफिश अहमद, मनीष पाल सिंह, वॉकहार्ट फाउण्डेशन की डॉ कीर्ति,फर्मासिस्ट राकेश कुमार, किरन मिश्रा, दीपा अधिकारी, दलवीर ने अपनी सेवाएं दी। हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत् वॉकहार्ट फाउण्डेशन के साथ मिलकर पंतनगर के आस पास के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना में मोबाइल वेन के जरिये स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए विशेष रूप से पहल की जा रही है। इस वेन में चिकित्सक, कम्पाउण्डर एवं नर्स प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच, उपचार एवं परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करायी जा रही है। हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विद्यालयों हेतु बुनियादी सुविधाओं का निर्माण, बालिकाओं के लिए शौचालयों का निर्माण, सहित अन्य क्षेत्रों मे भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581