उत्तराखंड समाचार

यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ, ज्वाइन कर सकते हैं भाजपा

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेज दिया है।

पिथौरागढ़ : विगत एक दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस में सक्रिय युवा नेता दीपक तिवारी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस में उन्हें युवाओं का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इसलिए उन्हें मजबूरन पार्टी छोड़नी पड़ रही है।दीपक ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) में जिला महासचिव के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद वह दो बार प्रदेश सचिव व एक बार प्रदेश महासचिव चुने गए। उन्होंने मुख्य कांग्रेस में जिला प्रवक्ता का पद भी संभाला। वर्तमान में वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे।दीपक ने कहा कि इतने लंबे समय से उन्होंने संगठन में तमाम पदों की जिम्मेदारी पूरी सक्रियता व ईमानदारी से निभाई, लेकिन आज तक उन्हें इसका कोई फल नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं चल रही है। एक कार्यकर्ता के लिए ये बहुत ही आघात करता है कि उनके शीर्ष के नेता भारी गुटबाज़ी के चलते पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि गुटबाजी का खामियाजा जमीनी कार्यकर्ता जो अपना सबकुछ छोड़कर पार्टी की सेवा में लगा रहता है, उन्हें भुगतना पड़ता है। अब कांग्रेस पार्टी में उन जैसे कार्यकर्ताओं का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इसलिए वह पार्टी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने यूकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

 

Related Articles

Back to top button