उत्तराखंड समाचार

यात्रा मार्गों पर सुविधाओं का अभाव : करण माहरा

सरकार के सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं देने से बाहर से आने वाले पर्यटकों में भी संदेश अच्छा नहीं जाएगा।

नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन यात्रा मार्गों पर सुविधाओं का अभाव है। सबसे बड़ी समस्या जाम की बनी है जिस कारण यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कई जगहों पर पार्किंग का निर्माण नहीं किया गया। सरकार के सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं देने से बाहर से आने वाले पर्यटकों में भी संदेश अच्छा नहीं जाएगा। नई टिहरी के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि चारधाम मार्गों पर पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। सालों बीतने के बाद भी पार्किग का निर्माण नहीं किया गया जो पार्किंग बन भी रही है उनका काम भी लंबित है। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह जाम की समस्या बनी रहती है इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डाक्टरों व उपकरणों का अभाव बना है जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है संभावित कोविड को लेकर सरकार की कोई तैयारी नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री सुरकंडा रोपवे का उद्घाटन कर रही है। कांग्रेस ने इसकी नींव रखी थी और आज कांग्रेस के कार्यों का भाजपा उद्घाटन कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस अवसर पर टिहरी जिले के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करनी चाहिए। इस मौके पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम ङ्क्षसह नेगी, पूर्व विधायक घनसाली बलवीर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, पालिकाध्यक्ष चंबा सुमना रमोला, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल, सूरज राणा, शांति प्रसाद भट्ट, कुलदीप पंवार आदि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581