उत्तराखंड समाचार

मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में 1000 से अधिक नए बूथ होंगे स्थापित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल में ही मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

देहरादून 11 जून।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में बुधवार को सचिवालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं,  सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने को किए जा रहे प्रयासों सहित अन्य सुधारात्मक पहलों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल में ही मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। वहीं प्रदेश में नई पहल करते हुए मतदाता जागरूकता के लिए भी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से माहवार अलग-अलग थीम पर कार्य किया जा रहा है। डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से 1200 तक सीमित कर दी गई है। जिससे प्रदेश में लगभग 1 हजार से अधिक नए बूथ स्थापित किए जाएंगे। बताया कि नए बूथ स्थापित होने से मतदाताओं को और सुविधा होगी। बूथ पर लंबी लाइन नहीं लगेंगी और मतदाताओं के घर के समीप ही बूथ उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोग के नए दिशा निर्देशों के अनुसार ऊंची इमारतों / कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे। मतदाता सूची अपडेशन के लिए, मृत्यु पंजीकरण का डेटा सीधे आरजीआई डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा और सत्यापन के बाद अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर मोबाइल डिपॉजिट केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर इनफार्मेशन स्लिप को अधिक मतदाता अनुकूल बनाया जाएगा। मतदाता की क्रम संख्या और भाग संख्या अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मान्यता प्राप्त दलों के साथ उत्तराखंड में अब तक 85 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सीईओ स्तर पर 2, डीईओ स्तर पर 13 और ईआरओ स्तर पर 70 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा नई दिल्ली में बूथ लेवल ऑफिसरों का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 70 बीएलओ/सुपरवाईजर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट तैनाती की प्रक्रिया भी गतिमान है। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मीडिया नोडल मुक्ता मिश्र ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581