उत्तराखंड समाचार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेगा सांझी छत विकास ट्रस्ट

उत्तरकाशी जिले के हर्सिल क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं का समूह बनाकर कार्य शुरू कर दिया है,

देहरादून। सांझी छत विकास ट्रस्ट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेगा। इसके लिए महिलाओं को स्वरोजगार परक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में संस्था के ट्रस्टी हरजीत सिंह ने कहा कि संस्था गुरु नानक देव के संदेश ‘मानस की जात सबै एकै पहिचानबो’ और ‘गरीब का मुंह गुरु की गोलक’ के प्रचार प्रसार का कार्य कर रही है। इसमें विशेषकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई कोर्स, ब्यूटीशियन, धूपबत्ती निर्माण, जैविक खेती आदि का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है, जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। कहा कि महिलाओं को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है। ट्रस्ट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनको बाजार भी उपलब्ध करवा रहा है। कहा कि उत्तराखंड में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं, किंतु जागरूकता के अभाव में पहाड़ से पलायन बढ़ता जा रहा है ल, जिसे रोकने के लिए ट्रस्ट काम कर रहा है। उत्तरकाशी जिले के हर्सिल क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं का समूह बनाकर कार्य शुरू कर दिया है, जिसमें सेब कस जैम समेत अन्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष हरमीत कौर, सुशील विरमानी, केशव शर्मा, हरीश आहूजा, जतिन आहूजा, जपदीप सिंह, मीणा नागपाल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button