बदहवास हालत में मिली लापता बच्ची
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और लोगों से पूछताछ की गई।

पिथौरागढ़। सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में लापता हुई पांच साल की बच्ची पांच घंटे बाद बदहवास हालत में मिली। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाते हुए एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मेडिकल जांच के बाद ही इसका पता चलेगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
नगर में कबाड़ का काम करने वाले एक दंपति की पांचवी बेटी मंगलवार दोपहर करीच एक बने रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी यह परिवार पिछले काफी वर्षों से किराए पर रहता है। बच्ची के घर के आसपास से ही गायब हुई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर दोपहर करीब दो बजे कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने चार टीमें गठित कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और लोगों से पूछताछ की गई।
रात करीब नौ बजे पर एक होटल के पास सड़क किनारे बच्ची बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण चल रहा है। बच्ची के साथ दुष्कर्म या अन्य हरकत की आशंका को देखते हुए भी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय परीक्षण जारी हैं। पुलिस का दावा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल बच्ची का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्ची करीब आठ घंटे तक कहां और किस हाल में रही। जहां बच्ची बच्ची मिली, वह उसके घर से ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में इन आठ घंटों के दौरान उसके साथ क्या हुआ, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना को लेकर सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज बच्ची के लापता प्रकरण से जुड़ा है। वायरल फुटेज को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।. सीसीटीवी फुटेज एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाते हुए दिख रहा है। इस दौरान बच्ची उससे अपना हाथ भी छुड़ाती है, लेकिन आरोप अपने जेब में हाथ डालकर उसे कुछ देने का लालच देकर मनाते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद आरोपी युवक बच्ची का हाथ खींचते हुए अपने साथ ले जाते हुए दिख रहा है। सीसीटीवी ठीक उसी समय का है, जिस समय बच्ची गायब हुई थी। सरेआम बाजार में युवती की इस हरकत को देखकर सोशल मीडिया पर लोग पुलिस सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




