आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़शिक्षासोशल मीडिया वायरल

होम्योपैथी में रोगी की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए : राज्यपाल

राज्यपाल ने 11वें राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन-2026’ का किया शुभारंभ

देहरादून 27 नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शुक्रवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित 11वें राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सा पद्धति की वास्तविक सार्थकता उसके वैज्ञानिक मूल्यांकन, सुरक्षा और रोगी के हित में निहित होती है। उन्होंने कहा होम्योपैथी सहित प्रत्येक चिकित्सा पद्धति में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए तथा चिकित्सा संबंधी दावों का मूल्यांकन विश्वसनीय वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर होना चाहिए। रोगी की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कभी विलंब नहीं होना चाहिए। सम्मेलन की थीम ‘‘इंस्पायरिंग द नेक्स्ट जनरेशन ऑफ होम्योपैथ्स’’ का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भावी चिकित्सकों को सक्षम, संवेदनशील, अनुसंधानशील और उत्तरदायी बनाना समय की आवश्यकता है। चिकित्सा केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का क्षेत्र है। रोगी चिकित्सक के पास औषधि के साथ विश्वास और आशा लेकर भी आता है। उस विश्वास की रक्षा करना प्रत्येक चिकित्सक का दायित्व है। उन्होंने युवा चिकित्सकों से निरंतर अध्ययन, अनुसंधान, नवाचार और चिकित्सा के नैतिक मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वस्थ एवं समर्थ भारत का संकल्प राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, ऐलोपैथी और होम्योपैथी जैसी विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही समर्थ राष्ट्र की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा सामूहिक दायित्व है।राज्यपाल ने चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों और आधुनिक तकनीकों के बढ़ते महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का उपयोग चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य अभिलेखों के प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में किया जाना चाहिए। विशेष रूप से उत्तराखण्ड के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘होमकॉन-2026’ में देशभर से आए विशेषज्ञों के विचार-विमर्श से होम्योपैथी के क्षेत्र में अनुसंधान, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में होने वाली चर्चा ठोस कार्ययोजनाओं का आधार बने, जिससे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और मानव सेवा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग के सदस्य प्रो. आनन्द कुमार चतुर्वेदी, रणनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य श्री मनु गौड़, देश के विभिन्न राज्यों से आए होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581