उत्तराखंड समाचार

28 मार्च से प्रारंभ होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियट परीक्षा 28 मार्च से प्रारंभ और 18 अप्रैल तक चलेगी।

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियट परीक्षा 28 मार्च से प्रारंभ होगी और 18 अप्रैल तक चलेगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा समिति की बैठक के बाद परीक्षा की तिथियां तय की गई। 28 मार्च को हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षा हिन्दी के पेपर से प्रारंभ होगी और 18 अप्रैल को इंटरमीडियट के गृह विज्ञान के पेपर के साथ संपन्न होगी। हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे के बीच होगी। जबकि इंटरमीडियट के पेपर दोपहर को दूसरी पाली में दो से पांच बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने बताया कि प्रश्न पत्रों के क्रम में परीक्षार्थियों को आश्वासन नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रदेश में 1333 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिनमें सबसे अधिक परीक्षा केंद्र पौड़ी जनपद में बनाए गए हैं। वहीं, चंपावत में सबसे कम परीक्षा केंद्र हैं। दसवीं में 1,29,784 व बारहवीं में 1,13,166 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी हरिद्वार और सबसे कम चंपावत में है। सीमा जौनसारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक भौतिक संसाधन एवं सुरक्षा आदि का भली-भांति परीक्षण करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में सबसे अधिक 42,662 और चंपावत में सबसे कम 7797 परीक्षार्थी, परीक्षा में सम्मलित होंगे। वहीं, पौड़ी जनपद में सबसे अधिक 164 और चंपावत में सबसे कम 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में 191 परीक्षा केंद्र संवेदनशील व 18 अति संवेदनशील हैं। पिछले सत्र की तुलना में इस बार 21 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581