उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात

देहरादून 26 नवम्बर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अपनी प्रगति और भावी योजनाओं से अवगत कराया तथा उनको स्कार्फ और स्टीकर पहनाया। इस दौरान राज्यपाल ने स्काउट टीम को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड्स के नैतिक और स्वयंवेसी सिद्धांतों की वर्तमान समय में देश और समाज को बहुत जरूरत है।

अतः इसको घर-घर पहुंचाएं तथा स्काउट की संख्या में भी बढ़ोतरी करें। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में भारत को प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से प्रगति करनी है तथा इसमें स्काउट एवं गाइड की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के राज्य आयुक्त श्री हिमांशु सक्सेना, सहायक आयुक्त अलका मिश्रा, जनपद सचिव अंकुर कुमार तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581