आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने किया संजय कुमार गर्ग का भव्य सम्मान

देहरादून। राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने आज सहारनपुर रोड स्थित होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें वर्तमान में समाज सेवा में अग्रणी व शीर्ष पर चल रहे वरिष्ठ समाज सेवी संजय कुमार गर्ग को शाल ओढ़ाकर कर फूलों की माला पहनकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मेसोन ने कहा कि कन्याओं का सामूहिक विवाह हो, धार्मिक आयोजन हो दिव्यांगों की सेवा हो, रक्तदान के कैंप हो, निशुल्क चिकित्सा शिविरों सभी में संजय गर्ग अपना भागीरथी योगदान प्रदान करते हैं, इसलिए आज इनका सम्मान करते हुए स्वर्णकार संघ अपने आप को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर पंकज मैसोन, पंकज डिडान, राजीव सचचर, आनंद वर्मा, इंद्राणी पांधी, विश्वनाथ कोहली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button