उत्तराखंड समाचार

भीषण अग्नि काण्ड में 9 मकान पूर्ण रुप से जलकर खाक

सावणी गांव में अग्नि काण्ड की घटना घटित, 9 मकान पूर्ण रुप से जलकर खाक

देहरादून। गत रात्रि करीब पौने 11 बजे मोरी क्षेत्र के सावणी गांव में अग्नि काण्ड की दुखद घटना घटित हुयी है,  सूचना पर पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, वन विभाग, पशुपालन विभाग आदि की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, उक्त भीषण अग्नि काण्ड में 9 मकान पूर्ण रुप से जलकर खाक हुये हैं, अग्निकाण्ड से करीब 20 से 25 परिवार प्रभावित हुये हैं, एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मृत्यु हुई है। आग लगने के कारण का कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हुयी है, बताया जा रहा है कि सम्भवता एक ग्रामीण के घर पर पूजा का दीपक जलने से आग लगी है। पुलिस-प्रशासन एवं अन्य विभागों की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुयी हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button