उत्तराखंड समाचार

लोकगायक पवन सेमवाल की आवाज़ दबाने की कोशिश, उत्तराखंड कांग्रेस ने किया विरोध

लोकतंत्र में गाने पर गिरफ्तारी शर्मनाक : विकास नेगी

18 जुलाई। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक पवन सेमवाल जी ने हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर एक लोकगीत प्रस्तुत किया, जिसमें प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महिला अत्याचार, अव्यवस्था, खनन माफिया, शराब माफिया और अन्य गंभीर मुद्दों की सच्चाई को उजागर किया गया है। सरकार ने इस गीत के चलते पवन सेमवाल जी पर दबाव बनाते हुए, रात के समय उनके घर से उठाया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा हमला है। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की “लोकतंत्र में गाने पर गिरफ्तारी शर्मनाक है। पवन सेमवाल जी ने प्रदेश की जनता की आवाज़ को गीत के माध्यम से सामने रखा है। उत्तराखंड कांग्रेस उनके साथ है। धामी सरकार का तानाशाही रवैया अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।” उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग पवन सेमवाल जी का पूरा समर्थन करते हुए उनके गीत को अपने सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से जनता तक पहुँचा रहा है ताकि सच्चाई हर व्यक्ति तक पहुँचे। कांग्रेस हर हाल में इस न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी।
श्री नेगी ने कहा की उत्तराखंड कांग्रेस मांग करती है कि पवन सेमवाल को तुरंत न्याय दिया जाए। उनके खिलाफ की गई सभी कार्रवाई को वापस लिया जाए। अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक लगाने वाली सरकार की मानसिकता का पर्दाफाश किया जाए। सच को दबाया नहीं जा सकता। यह गीत प्रदेश की असली तस्वीर दिखा रहा है। जनता के सवालों का जवाब देना होगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581