उत्तराखंड समाचार

वाल्मीकि समाज की समस्याओं का समाधान करें सरकार : मकवाना

भाजापा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

देहरादून 09 अक्टूबर। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उत्तराखंड में वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, जिससे इस वर्ग का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हो सके। भगवान वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव समारोह का आयोजन परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में किया गया। जिसमें भाजापा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भगवान वाल्मीकि व भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना समेत मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को तलवार भेंट कर पगड़ी पहना कर स्वागत किया। साथ ही मंच पर मौजूद धर्मपुर विधायक विनोद चमोली व राजपुर विधायक खजनदास का भी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि वाल्मीकि समाज की समस्याओं की अनेको समस्याएं हैं जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होने प्रदेश की धामी सरकार से मांग की है कि राज्य में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाए, निकायों में ठेका प्रथा समाप्त की जाए, सफाईकर्मियों को नियमित किया जाए जिससे इस समाज का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हो सके। इस दौरान मोर्चा की ओर से पत्रकार, मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, साहित्यकारों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता के प्रांत प्रचारक राजेंद्र पंत, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला, राजेश राजोरिया, मदन वाल्मीकि, राजेंद्र मचल, विपिन चंचल, नीरज नागलिया, पार्षद नीतू वाल्मीकि, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी विनोद गागट, संयम कुमार, सोनू गहलोत, राकेश कुमार, राजीव राजौरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581