उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ पुलिस ने की 69 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही

खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 05 वाहन सीज किये गए।

पिथौरागढ़। शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 02 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने, मिशन मर्यादा के तहत 69 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंड ड्राइविंग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, हुड़दंग कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मदन सिंह बिष्ट द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक अमित चन्द पुत्र जनक चन्द निवासी रई धनौड़ा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र 24 वर्ष को शराब के नशे में बिना डीएल, बिना बीमा, बिना हेलमेट के मोटर साइकिल चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। इसी क्रम में उप निरीक्षक अम्बी राम आर्या कोतवाली धारचूला द्वारा धारचूला क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान केशव वर्मा पुत्र स्व. कमल वर्मा निवासी किमखोला थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ उम्र 37 वर्ष को शराब के नशे में अपनी पत्नी से गाली-गलौच, लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने/ मिशन मर्यादा के तहत कुल 69 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी तथा रैश ड्राइविंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 05 वाहन सीज किये गए।

Related Articles

Back to top button