आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

इलेक्ट्रिक ऑटो चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा

अपने ऑटो का शीशा टूट जाने पर घरवालों के डर से विधि विवादित किशोर ने उससे मिलते जुलते ऑटो को चोरी किया था।

देहरादून, 30 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियों पर नकेल कसती नज़र आ रहीं हैं। इलेक्ट्रिक ऑटो चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले विधि विवादित किशोर को पुलिस ने संरक्षण में लिया गया। विधि विवादित किशोर के कब्जे से घटना में चोरी किया गया इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद हुआ हैं। पुलिस के अनुसार विधि विवादित किशोर इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने का काम करता है। अपने ऑटो का शीशा टूट जाने पर घरवालों के डर से विधि विवादित किशोर ने उससे मिलते जुलते ऑटो को चोरी किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 27 सितम्बर को कुलदीप चौहान निवासी चंद्रबनी, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर अपना इलेक्ट्रिक ऑटो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मुकदमा अपराध सख्या 684/26 धारा- 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनवारण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रिक ऑटो को बरामद किया गया। पूछताछ में विधि विवादित किशोर द्वारा बताया कि वह इलेक्ट्रिक ऑटो चलाता है, 18 सितम्बर की रात्रि में उसकी गलती से उसके ऑटो का शीशा टूट गया था तथा घरवालों के डर के कारण उसने अपना ऑटो छुपा दिया तथा उसी से मिलते जुलते दूसरे ऑटो को बंजारा वाला क्षेत्र में खड़ा देख मौका देखकर चुरा लिया और मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button