उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनधर्म

श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादूनI मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शिष्टाचार भेंट की। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी सांझा की। बीकेटीसी के स्तर पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके। बातचीत के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई इस अवसर पर धर्मस्व, पर्यटन लोक निर्माण सिंचाई मंत्री आदरणीय सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button