आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

नशा तस्करों के विरूद्व दून पुलिस की बडी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 26 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्व दून पुलिस ने बडी कार्यवाही की हैं। लाखो रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थो के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 05 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 435 ग्राम चरस व 14.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है, पूर्व में मादक पदार्थो, अवैध शराब की तस्करी में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरूद्व विभिन्न थानों में मादक पदार्थो, अवैध शराब तस्करी व अन्य अपराधों के 50 से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्राें में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा चौकी श्यामपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चैकिंग के दौरान जंगलात रोड, गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में एक व्यक्ति के पुलिस चैकिंग को देखकर जंगल की ओर जाने पर संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर उसे रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 435 ग्राम अवैध चरस, 14.50 ग्राम अवैध स्मैक, 02 मोबाइल फोन एवं 1900 रू. नगद बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध सख्या 487/2026, धारा 8/20/21/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की पहचान गुरुचरण सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. सुभाष निवासी गली नं. 19 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई, जो कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है तथा पूर्व में कई बार मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चुका है, जिस पर विभिन्न थानों में मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी व अन्य अपराधों के 51 अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ में अभियुक्त गुरुचरण सिंह के साथ मादक पदार्थो की तस्करी में शान्ति देवी पत्नी गुरुचरण सिंह उर्फ मुन्ना, निवासी गली नं0 19, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून तथा गुरुचरण सिंह के दामाद सौरभ बत्रा निवासी अकबरपुर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी चन्द्रभागा, ऋषिकेश का भी संलिप्त होना प्रकाश में आया हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button