आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

बर्फ की चादर में सजा श्री हेमकुंड साहिब, श्रद्धालुओं की सेवा में मुस्तैद चमोली पुलिस

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

चमोली। श्री हेमकुंड साहिब में बीते कल और आज हुई बर्फबारी से धाम का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर और खूबसूरत पहाड़ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। श्रद्धालु जहां आस्था के साथ गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक रहे हैं, वहीं इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले रहे हैं। लेकिन इस कठिन मौसम और दुर्गम ऊंचाई पर भी चमोली पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान लगातार मौके पर तैनात हैं।बर्फबारी के कारण मार्ग में कई स्थानों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं का हाथ थामकर उन्हें सुरक्षित रास्ता पार करा रहे हैं, ताकि हर श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। वहीं चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह लगातार मौके पर जवानों से संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button