उत्तराखंड समाचार

तेज गति से आ रही बाइक ने कार को मार दी टक्कर, दोनों वाहनों में लग गई आग

सड़क हादसे में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत

देहरादून। विकासनगर के सेलाकुई बाजार पेट्रोल पंप के पास सहसपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने कार को टक्‍कर मार दी। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। वहीं, बाइक सवार गंभीर सवार छत्‍तीसगढ़ निवासी दोनों छात्रों को निजी वाहन से सुभारती अस्‍पताल ले जाया गया, जिसमें से संजय श्रीवास्तव पुत्र शेखर श्रीवास्तव निवासी कोंडा छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। जबकि रेफर के बाद प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल निवासी वैकुंड पुर छत्तीसगढ़ का इलाज सिनर्जी में चल रहा है। दोनों डीबीएस कालेज सेलाकुई में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। टक्‍कर लगने के कारण बाइक में आग लग गई थी जिस कारण बाइक और कार दोनों जल गए। मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर आग बुझा दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 02:00 बजे सेलाकुई बाजार पेट्रोल पंप के पास में सहसपुर की तरफ से तेजी से आती हुई एक बाइक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार डीबीएस कालेज सेलाकुई में बीबीए द्वितीय वर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के दो लड़के गम्भीर रुप से घायल हो गए, दोनो लड़को को तत्काल पुलिस ने प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल ले गए, स्तिथि गम्भीर होने के कारण फिर दोनों लड़को को सुभारती अस्पताल झाजरा ले गए। जहाँ बाइक चालक लड़के की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और दूसरे लड़के को चिकित्को द्वारा सीनर्जी रैफर किया गया। जिसका सिनर्जी अस्पताल देहरादून मे इलाज चल रहा है। इनके साथ पढने वाले दोस्त भी मोके पर आ गए थे। पुलिस का कहना हैं की टक्कर जबरदस्त लगने के कारण बाइक में आग लग गई थी, जिस कारण बाइक ओर कार दोनो जल गई। मोके पर फायर सर्विस को बुला कर, आग बुझा दी गई और दोनो वाहनो को थाना सेलाकुई पर दाखिल कर दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सम्बन्ध मे गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581