आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया

रुद्रप्रयाग। जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी ने नारायणकोटी स्थित माधव हास्पिटल में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड केंद्र नियमानुसार संचालित पाया गया।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा प्रदत्त निर्देशन के अनुपालन में तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कंबोज व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी के नेतृत्व में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी की 05 सदस्यीय टीम द्वारा माधव हास्पिटल नारायणकोटी पहुंच वहां स्थापित अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अल्ट्रासांउड केंद्र में स्थापित मशीन पर कार्यरत चिकित्सक की वैधता, अल्ट्रासाउंड मशीन का मेक व मॉडल की जांच, ओपीडी रजिस्टर, एएनसी रजिस्टर, फार्म-एफ विवरण व विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव की जांच की गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र में नोटिस बोर्ड डिसप्ले, सीसीटीवी स्थापना, एक्टिव ट्रैकर की क्रियाशीलता आदि का निरीक्षण किया गया। बताया कि निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड केंद्र यथावत संचालित पाया गया, केंद्र पर निर्धारित व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। निरीक्षण दल ने अलट्रासाउंड केंद्र संचालक को अल्ट्रासाउंड केंद्र का पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत निर्धारित सभी प्रावधानों का लगातार नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने व सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उक्त अल्ट्रासाउंड केंद्र का गत मई माह के अंतिम सप्ताह पंजीकरण कराया गया था। जिसके उपरांत जनपद में कुल 07 अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हो रहे है, जिसमें से चार अल्ट्रासाउंड केंद्र सरकारी चिकित्सालयों में संचालित हो रहे हैं, जबकि 03 अल्ट्रासाउंड केंद्र निजी चिकित्सालयों में स्थापित हैं। निरीक्षण दल में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी सदस्य पैथोलॉजिस्ट डाॅ. मनीष कुमार, बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. रूचिका भट्ट, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी मुकेश बगवाड़ी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button