सावन मास के द्वितीय सोमवार को किया गया सामूहिक रुद्राभिषेक
सामूहिक रुद्राभिषेक के पश्चात खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

देहरादून, 10 अगस्त। महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में सावन मास के द्वितीय सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। दिगंबर दिनेश पुरी ने अवगत करवाया कि आज भारी वर्षा के बीच प्रातः भोर में सेवादार व श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए जहां हरिद्वार से लाये पवित्र गंगाजल के साथ ही दूध दही घी शक्कर पंचामृत विल्व पत्र इत्यादि से श्री रुद्री पाठो के वैदिक मंत्रों के साथ भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें सीमा पर तैनात जवानों के साथ ही कावड़ यात्रा के सुख शांति से संपन्न होने और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रात्रि से ही कांवरियों का मंदिर में पहुंचना प्रारंभ हो गया आज प्रातः में बम बम भोले के जोरदार जय घोष के साथ ही कांवरियो ने भी श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का जलाभिषेक किया सेवादल द्वारा मंदिर में पहुंचे कांवरियों के लिए जलपान इत्यादि की व्यवस्था भी की गई थी। सामूहिक रुद्राभिषेक के पश्चात खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन के क्रम में आज श्री गुरु राम राय महाराज के प्रतिनिधि के रूप में दरबार से आए प्रतिनिधियों ने श्री पृथ्वीनाथ नाथ महादेव जी का जलाभिषेक कर विश्व शांति की प्रार्थना की। सायं काल में श्री पृथ्वीनाथ महादेव का भव्य श्रृंगार कर उनके सामूहिक आरती की गई और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, नवीन गुप्ता, शिवम, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, दिलीप सैनी, दीपक मित्तल, शैलेंद्र सिंघल, कांहा मित्तल, मेघा गर्ग, संगीता गुप्ता, सुशील गुप्ता, कार्तिक गर्ग, नमन गर्ग, गाना मित्तल, अर्णव आदि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।




