आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशसोशल मीडिया वायरल

जनसुनवाई में प्राप्त 11 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण

दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं हेलो बागेश्वर पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई।

बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कुल 11 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। इनमें अधिकांश शिकायतें पेयजल, विद्युत, सड़क एवं आपदा से संबंधित रहीं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई से अवगत कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं हेलो बागेश्वर पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जनसुनवाई में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button