उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

मानसून सत्र का पांचवा वृक्षारोपण अभियान

गुरुकुल आश्रम मे संपन्न हुआ वृक्षारोपण अभियान

देहरादून । क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का पांचवा वृक्षारोपण अभियान पोंधा क्षेत्र मे स्थित गुरुकुल आश्रम मे संपन्न किया गया। इस अवसर पर बांस के 75 से 80 वृक्षों का रोपण गुरुकुल आश्रम के अंदर की बॉउंड्री वाल के साथ साथ किया गया। समिति के अध्यक्ष राम कपूर ने कहा कि इस वर्ष जुलाई मे हुई अत्यधिक वर्षा के कारण गुरुकुल आश्रम के एक हिस्से का पूरा पुश्ता टूट गया औऱ आश्रम मे अत्यधिक नुकशान हुआ जिसकी वजह से बांस के पेड़ों को लगाने की आवश्यकता महसूस हुई। बांस के वृक्ष मिट्टी के कटाव को रोकते है। अतः गुरुकुल आश्रम के आचार्य जी नें समिति से सिर्फ बांस के वृक्षों को ही लगाने का अनुरोध किया। गुरुकुल प्रबंधन नें समिति द्वारा लगातार किया जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रमों की प्रशंसा की। गुरुकुल के बच्चों द्वारा भी स्थान की साफ सफाई की औऱ पेड़ों को लगाने हेतु गड्ढे बनाये। इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, सचिव जेपी किमोठी, सह संयोजक, अमित चौधरी, संयोजक नितिन कुमार, अमरनाथ कुमार, राजेश बाली, गगन चावला, अनुराग शर्मा, सुभाष जसोरिया, नमित चौधरी, दिवाकर नैथानी, प्रशांत चौधरी, गौरव सोनकर, मंजुला रावत, ह्रदय कपूर इत्यादि सदस्य तथा गुरुकुल आश्रम के आचार्य श्री चंद्रभूषण , गुरुकुल प्रबंधन तथा आश्रम के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464