आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

जनसुनवाई में कृषि मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून, 05 अगस्त। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील जौनपुर के ग्राम सनाब मल्ला निवासी युवा किसान कुलदीप शाह ने भी कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। कुलदीप शाह ने बताया कि कोरोना काल के बाद उन्होंने अपने गांव में रिवर्स पलायन कर बागवानी के क्षेत्र में कार्य शुरू किया। उन्होंने कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उद्यान विभाग द्वारा संचालित एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत लगाए गए हाई-डेनसिटी सेब के पौधों से पहले ही वर्ष में 250 से अधिक पेटियों का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें अच्छी आय हुई। युवा किसान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुलदीप शाह जैसे युवा किसान प्रदेश के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेंगे और रिवर्स पलायन के साथ आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार एप्पल मिशन, कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट सहित विभिन्न बागवानी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा किसान स्वरोजगार की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464