आपका शहरउत्तर प्रदेश समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़भारतराजधानी दिल्लीसोशल मीडिया वायरल

आज अकेले गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में लोगों ने लगाए एक करोड़ से अधिक पेड़

आज एक ही दिन में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा बनाये गए 101 ऑक्सीजन पार्क्स का उद्घाटन हुआ

नई दिल्ली
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ‘सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का शुभारंभ व विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया
इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज सिर्फ गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ही एक करोड़ से अधिक पेड़ लगाने का काम यहां के नागरिकों ने किया है। इसके अलावा, अहमदाबाद शहर में पचास लाख पेड़ लगाने का भी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हरा-भरा वातावरण, स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और गुणवत्तायुक्त और रहने योग्य पृथ्वी और भूमि का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि यहां सवा करोड़ पेड़ लगाने का अभियान सिर्फ एक नारा नहीं रहा बल्कि एक जनअभियान बन गया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक आह्वान किया है – एक पेड़ मां के नाम – जो देखते ही देखते एक आंदोलन बन गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने People, Planet के साथ Progress, यानी रहने लायक पृथ्वी के साथ-साथ विकास भी, का मंत्र दिया और इस मंत्र के साथ सभी देशवासी जुड़ गए।

श्री अमित शाह ने कहा कि देश के केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) ने सात वर्षों में सात करोड़ पेड़ लगाने का काम पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली में भी पेड़ लगाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि लगाए गए ये पेड़ हमारे देश की भूमि के अनुकूल है और ऐसे पेड़ लगाए गए हैं जिनकी आयु सौ वर्ष से अधिक है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के इस अभियान का उद्देश्य हमारे अहमदाबाद को कुदरती रूप से हराभरा बनाना है। गांधीनगर क्षेत्र में 12 ऑक्सीजन पार्क थे और आज 61 ऑक्सीजन पार्क खोले गए है और अब कुल 73 ऑक्सीजन पार्क गांधीनगर लोक सभा क्षेत्र में हैं। इसी प्रकार, आज एक ही दिन में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 101 ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने एक वैज्ञानिक आयोजन के अंतर्गत जिन नागरिकों को पेड़ चाहिए, उनके घर तक पेड़ पहुंचाने के लिए विशेष वाहन सेवा शुरू की है। किसी भी अभियान का सफल होना जनभागीदारी के बिना असंभव है। यह वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में हमारे शहर के तापमान को अन्य शहरों के मुकाबले कम से कम पांच प्रतिशत कम करेगा। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिया गया नारा – एक पेड़ मां के नाम – पर्वावरण संरक्षण का एक मात्र रास्ता है। हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए और ओजोन की परत को अपनी आनेवाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करे। गांधीनगर लोक सभा क्षेत्र में साणंद, गांधीनगर, कलोल और अहमदाबाद शहर ने मिलकर 11.23 प्रतिशत हरियाली बढ़ाई है और 2029 तक 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का संकल्प है।

श्री अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का काम हमें मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी एक लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सोलर रूफटॉप लगे हैं, तो वो हमारे गांधीनगर में लगे हैं। अहमदाबाद शहर और गांधीनगर के नागरिकों को अभियान चलाना होगा कि एक भी घर, फ्लेट, छत सोलर रूफटॉप के बिना न रहे। उन्होंने कहा कि आज यहां 22 विकास कार्यों का लोकार्पण और सात का भूमिपूजन हुआ है। एएमटीएस और बीआरटीएस की 325 नई बसें कार्बन का उत्सर्जन घटाने का काम करेंगी और आज जिन बसों का लोकार्पण हुआ, उसके बाद अहमदाबाद की एक भी बस ऐसी नहीं होगी जो प्रदूषण उत्पन्न करती हो।

Related Articles

Back to top button