उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

बहुजन आंदोलन के प्रणेता स्व. काशीराम को अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून, 15 मार्च। समाज सुधारक एवं बहुजन आंदोलन के प्रणेता स्व. काशीराम जी की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मदन लाल ने कहा कि कांशीराम जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और दलित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को संगठित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि सामाजिक समानता और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से कांशीराम जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे तथा न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव धर्मपाल घाघट ,संजय गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष नोहर सिंह प्रदेश सचिव अशोक कुमार ,प्रवेश सिंघानिया प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट जी पंकज राणा श्रीमती गीता , श्रीमती सविता समीर समीर डींगिया सुरेश कुमार अमित कुमार सचिन कुमार सुदेश सम्मानित सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464