उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारऋषिकेशदेहरादूनदेहरादून/मसूरीधर्मराजधानी दिल्ली

पहली बार होगी श्री श्री जगन्नाथ जी की कथा

शक्तिपुत्र पंण्डित डाॅ सुबास चन्द्र शतपथी करेंगे अपने श्री मुख से कथा की अमृत वर्षा

संदीप गोयल /एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी देहरादून एवं श्री श्री जगन्नाथ जी गुडींचा रथ यात्रा आयोजन समिति देहरादून द्वारा आगामी 16 जुलाई 2026 को निकालने वाली रथ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद देहरादून की अन्य संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया। शक्तिपुत्र पंण्डित डाॅ सुबास चन्द्र शतपथी ने विस्तार से अवगत करवाया कि देव स्नान पूर्णिमा में स्नान के पश्चात अस्वस्थ होने के कारण विगत 15 दिनों से प्रभु अपने शयनकक्ष में विश्राम की मुद्रा में हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और आयुर्वेदिक औषधि से लगातार उनका उपचार हो रहा है। जैसे ही वह स्वस्थ होते हैं तभी भक्तों को नवयौवन स्वरूप में अपने दर्शन देंगे। 14 जुलाई को भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी के नव यौवन स्वरूप के दिव्य दर्शन सुबह 8 बजे महाआरती का साथ दर्शन प्रारम्भ होगा। रथ यात्रा से पूर्व श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी में 10, 11, 12 जुलाई 3 दिन साइन 4:00 बजे से 6:00 बजे तक पहली बार श्री श्री जगन्नाथ जी प्रभु की कथा भी होगी। शक्तिपुत्र पंण्डित डाॅ सुबास चन्द्र शतपथी अपने श्री मुख से कथा की अमृत वर्षा करेंगे।
आयोजक मंडल द्वारा अवगत करवाया गया है कि जिस नंदी घोष रथ में विराजमान होकर प्रभु परिक्रमा करेंगे, वह पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है। रथ में लगी दिव्यरस्से को हजारों हजारों श्रद्धालु हरि बोल के जोरदार संकीर्तन के साथ खींचेंगे। यात्रा श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी से प्रारंभ होकर, श्री राधा कृष्ण जी का मंदिर किशन नगर चौक जिसे प्रभु की मौसी का मंदिर भी कहा जाता है, वहां यात्रा का जोरदार स्वागत सत्कार होगा। उसके पश्चात यात्रा कनॉट प्लेस, चकराता रोड, घंटाघर से होते हुए पलटन बाजार, धामा वाला, भारती साड़ी के पीछे से रामलीला बाजार, भंडारी चौक, से तिलक रोड और बिंदाल से होते हुए पुनः मंदिर में विश्राम लगी। वहां पर प्रभु की आरती होगी और महाप्रसाद वितरित होगा। यात्रा में भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी का उड़ीसा की तर्ज पर रहणी प्रसाद वितरित होता है जो यहां भी बनाया गया है और सभी को वितरित होगा।
इस अवसर पर श्री श्री जगन्नाथ जी युवा सैना घंट मंडल, श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल, भगवान श्री कालिका मंदिर समिति, मां शाकुंभरी देवी सेवा समिति, श्री महाकाल सेवा समिति, श्री बाबा बालक नाथ सेवा समिति, श्री खाटू श्याम सेवा मंडल, श्री श्याम प्रेमी परिवार, दून सिख वेलफेयर सोसाइटी, प्राइवेट कॉलेज के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल जी, दून वैली व्यापार मंडल, ब्राह्मण महासभा, उड़िया समाज, श्री आदर्श मंदिर पटेल नगर आदि धार्मिक सामाजिक संस्थाएं उपस्थित रही.
इस अवसर पर शक्तिपुत्र पंण्डित डाॅ सुबास चन्द्र शतपथी संस्थापक संरक्षक श्रीजगन्नाथ श्रीगुण्डिचा रथयात्रा समिति, श्रीराम मन्दिर समिति, दीपलोक काॅलोनी, देहरादून, प्रमोद गुप्ता, सुनील शर्मा, जेएस चुग, सुशील बग्गा, सुनील गोयल, आरके गुप्ता, अनुराग गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, बालेश गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button