उत्तराखंड समाचार

हरदा राज मे मंडुआ झंगोरा पर चले भाषण और दूसरी और खनन, आबकारी को मिला प्रोत्साहन:चौहान

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज पूर्व सीएम बेरोजगारों की चिंता करते हुए पद यात्रा कर रहे है,

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के कोदा झंगोरा के जरिये पहाड़ प्रेम और बेरोजगारों के हितैषी होने के प्रदर्शन को आडंबर करार देते हुए कहा कि वह इस आड़ मे पार्टी हाईकमान मे अपने नंबर बढ़ाने की जुगत मे लगे हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज पूर्व सीएम बेरोजगारों की चिंता करते हुए पद यात्रा कर रहे है, लेकिन तब वह चुप आँखे बन्द कर रहे थे, जब राज्य मे नौकरियों से लेकर संसाधन लुट रहे थे। उनके कार्यकाल मे तमाम भर्ती घोटाले हो गए और वह चुपचाप अंजान बनकर रहे। वहीं विधान सभा भर्ती घोटाला भी उनकी नजर मे था और पहले पूर्व विस अध्यक्ष का बचाव और फिर रक्षात्मक मुद्रा मे लौट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उस काल को घपले घोटालों के काल के रूप मे जाना जाता है। कई बार घड़ियाली आंसू और राजनेतिक वनवास पर जाने की बात कहने वाले हरदा अब खुद को कांग्रेस की राजनीति मे बने रहने के लिए लगातार सियासी नौटंकिया कर रही है। चौहान ने कहा कि उनकी मंडुवा जंगोरा और मेरा गाँव जैसे नारों को खुद कांग्रेसी ही पसंद नही करते। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर वह खुद स्वीकार कर चुके है कि उनके विधायकों ने भी उनकी योजनाओं पर आवाज नही उठाई। इसका प्रमुख कारण यह रहा कि पूर्व सीएम गाँव पर भाषण तो दे रहे थे, लेकिन खनन और शराब को प्रोत्साहित करते रहे। आज उतराखंड के उत्पाद और नैसर्गिक सौंदर्य यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयास से अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर स्थान पा रहे है। खाडी देशों मे भी उतराखंड के उत्पाद अहंम स्थान बना रहे है जो की यहाँ के बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का बेहतर प्लेटफार्म बन रहा है। चौहान ने कहा कि पहाड़ और उसके नैसर्गिक सौंदर्य को सरंक्षण के साथ युवाओं को बेहतर रोजगार के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उसके नतीजे भी सामने आ रहे है। पहले योजनाएं भाषण और कागजो मे थी, लेकिन अब धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है। योजनाएं जनता के हित मे बने तो विश्वास हासिल होगा। हरदा के झलसे मे कांग्रेसियों का टोटा इस बात को पुख्ता कर रही है की वह जनता के साथ अपनो का भी विश्वास खो चुके है और अपनी असहज स्थिति से बचने के लिए सियासी नौटंकी कर रहे है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581