उत्तराखंड समाचारधर्म

खाटू श्याम धाम मंदिर में एकादशी के पावन पर्व पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार

श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी

देहरादून, 08 फरवरी। राजा रोड स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में एकादशी के पावन पर्व पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया। शनिवार को सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। इसके बाद भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भजन गायक उदित अनुभव नारायण ने भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया। उन्होंने हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, तेरे दर्शन पाने सावरियां, तुम ना सुनेगा तो काैन सुनेगा आदि भजन सुनकर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के संस्थापक गौरव गुप्ता ने बताया प्रत्येक एकादशी पर बाबा का गुणगान किया जाता है। नव निर्वाचित नगर पंचायत के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने मंदिर समिति को एक एंबुलेंस भी उपहार स्वरूप भेंट की। इस मौके पर संजय चौधरी, मुकुल शर्मा, हर्षवर्धन, विनोद कश्यप, योगेश शर्मा, भागमल बंसल, अमरजीत देश प्रेमी, सुनील राठौर, आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button