उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेश

बैकुण्ठ धाम में परिजनों से बिछड़ा 7 वर्षीय उत्सव

जवानों की सतर्कता से फिर मुस्कराया मासूम का चेहरा

चमोली। जम्मू से अपने परिवार के साथ श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा पर आए 7 वर्षीय उत्सव पराशर भीड़ में अपनी परिजनों से बिछड़ गया। अचानक परिवार से अलग होने पर मासूम घबरा गया और रोने लगा। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की सूचना पर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड ईश्वरी एवं होमगार्ड चंद्र मोहन ने तत्काल बच्चे पास पहुँचे और घबराए हुए मासूम को प्यार से सांत्वना देते हुए शांत कराकर पुलिस कंट्रोल रूम लाए। इसके बाद बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयासों के पश्चात उत्सव की माता जी को ढूँढकर कंट्रोल रूम बुलाया गया। जहां सकुशल अपने बेटे को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। परिवारजनों ने भावुक होकर जवानों एवं कंट्रोल रूम टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button