आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

मक्कू में रिंगाल-बांस प्रशिक्षण से ग्रामीणों के स्वरोजगार के सपने संवर रहे, 30 जून तक चलेगा कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ के ग्राम मक्कू में एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग का 14 दिवसीय रिंगाल एवं बांस शिल्प प्रशिक्षण जारी है। आर सेटी निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय संसाधन आधारित कौशल गांवों में रोजगार बढ़ाकर पलायन रोकेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण बीते 17 जून से चल रहा है। प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्त्वाल उद्यमिता, लागत-लाभ, ब्रांडिंग व बैंक ऋण की जानकारी दे रहे हैं। मास्टर ट्रेनर प्रेम लाल प्रतिभागियों को पेन स्टैंड, टोकरी, डस्टबिन, बालों की क्लिप जैसे उत्पाद बनाना सिखा रहे हैं। ग्रामीण बाजार मांग के अनुसार उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनने को उत्साहित हैं। प्रशिक्षणार्थी आशा देवी, पूनम देवी, सुरकली देवी ने कहा कि यह प्रशिक्षण नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी व नंद किशोर थपलियाल सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। 30 जून तक चलने वाला यह प्रयास रिंगाल कला को संरक्षित करने के साथ स्थानीय रोजगार का मजबूत आधार बनेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581