उत्तराखंड समाचार

सीबीएसई ने जारी किये 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजी

लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे रहीं

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है। वहीं देहरादून रीजन में 80.26% छात्र पास हुए हैं। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस वर्ष 84.67% छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस वर्ष 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट उत्तर्णी हुए हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में छह फीसदी अच्छा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 90.68 रहा है, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।
आपको बता दें कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस वर्ष 84.67% छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस वर्ष 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुर स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा आस्था मिश्रा ने 99.4 फीसदी अंक पाए हैं। नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा कीर्ति शर्मा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, सीबीएसई 12वीं में गौतमबुद्धनगर का परिणाम 87.33 प्रतिशत रहा। जिले में 18476 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 16136 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। नोएडा क्षेत्र का परिणाम 80.36 प्रतिशत रहा। ग्रेटर नोएडा के जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की छात्रा शिखा शर्मा ने 97.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button